केंद्रीय विद्यालय में टीचर बनने का मौका, जानें योग्यता और अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: अगर आप केंद्रीय विद्यालय में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की केंद्रीय विद्यालय एसपीजी कॉम्पलेक्स, सेक्टर 8, द्वारका नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए टीजीटी (गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत), पीजीटी (राजनीति विज्ञान), पीआरटी, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, वोकेशनल इंस्ट्रक्टर और अन्य नॉन-टीचिंग के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन पढ़ें और आवेदन प्रक्रिया में भाग्य लें। 
जानें आवेदन प्रक्रिया। 
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, dwarkaspg.kvs.ac.in पर उपलब्ध कराए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।

वॉक-इन-इंटरव्यू। 
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित आवेदन प्रारूप पर अपने आवेदन के साथ 24 और 25 फरवरी 2020 को आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

योग्यता। 
उम्मीदवार टीजीटी, पीआरटी, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और अन्य सभी विज्ञापित पदो के लिए आवश्यक योग्यता मानदंड ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार मास्टर डिग्री होनी चाहिए। पूरी जानकारी आप नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।  

0 comments:

Post a Comment