आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं गर्भ को रोकने के लिए दवा का सेवन करती हैं। लेकिन ये दवाएं महिलाओं के लिए खतरनाक साबित होता हैं। इससे उनके शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे गर्भ रोकने वाली दवाओं से होने वाले नुकसान के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .पीरियड साइकिल प्रभावित हो सकता हैं: अगर आप गर्भ रोकने वाली दवा का सेवन बार-बार करते हैं तो इससे आपका मासिक धर्म का साइकल बिगड़ सकता है। इस बात का अंदेशा शायद आपको अब न चलें, मगर भविष्य में बेबी कंसीव करने के दौरान आपको मुश्किल हो सकती है। इसलिए इस दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
2 .मानसिक परेशानी : गर्भ रोकने वाली दवा का सेवन करने से ब्रेन सेल्स कमजोर हो जाते हैं। जिससे दिमाग में चिड़चिड़ापन की समस्या उत्पन हो सकती हैं तथा मानसिक परेशानी जन्म ले सकती हैं। इसलिए आप इसका सेवन ना करें।
3 . बच्चेदानी की रसौलियां: जो महिलाएं इन दवाओं का सेवन रुटीन में करती हैं, उन्हें बच्चेदानी में रसौलियों की समस्या देखनी पड़ती है। इससे महिलाओं को गर्भवती होने में परेशानी होती हैं और महिलाएं जल्दी मां नहीं बन पाती हैं। साथ ही साथ गर्भ रोकने वाली दवाओं से बच्चेदानी की कोशिकाएं कमजोर हो जाती हैं।
0 comments:
Post a Comment