न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बिहार BPSC का क्रेज युवाओं में तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। बहुत से युवा बिहार BPSC की तैयारी करते हैं। लेकिन इनके दिमाग में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की बिहार BPSC निकालने के लिए सबसे अच्छा स्नातक कोर्स कौन सा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे बिहार BPSC निकालने के लिए सबसे अच्छा स्नातक कोर्स के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
सामाजिक विज्ञान।
बिहार BPSC में मानविकी विषय को इसके परीक्षा के गढ़ के रूप में माना जाता रहा है। अगर हम BPSC द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट में उल्लिखित डाटा पर दृष्टि डालें तो हम पाते हैं कि अन्य विषयों की तुलना में मानविकी विषय का चयन करने वाले उम्मीदवारों का सफलता प्रतिशत ज्यादा रहा है। इसलिए इस विषय से स्नातक कोर्स अच्छा माना जाता हैं।
इंजीनियरिंग।
भारत के किसी भी सिविल सेवा मेंहम स्पष्टता से देख सकते हैं कि इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों का सफलता अनुपात बहुत बढ़ा है। चाहें UPSC हो या BPSC दोनों जगह पर इंजीनियरिंग छात्रों का दबदवा हैं। इसलिए इंजीनियरिंग विषय से स्नातक कोर्स अच्छा माना जाता हैं।
विज्ञान।
बिहार BPSC में विज्ञान विषय के छात्रों का सलेक्शन कम मात्रा में होता हैं। लेकिन अगर आप एक अच्छा स्नातक कोर्स की बात करें तो विज्ञान विषय सबसे अच्छा साबित होगा। लेकिन इसके लिए आपको स्नातक में अच्छी तरह से पढ़ाई करनी होगी। क्यों की अगर आप विज्ञान की पढ़ाई अच्छी से करते हैं तो BPSC निकालना आसान हो जाएगा।
0 comments:
Post a Comment