न्यूज डेस्क: दिल्ली में जिस तरह से हिंसा हुयी वो देश के लिए एक धब्बे से कम नहीं हैं। इस हिंसा में काफी लोगों की जान चली गयी। नागरिकता कानून के नाम पर कई जगहों पर खूब हिंसा हुई लेकिन यूपी में दंगाइयों तथा उपद्रव करने वाले घरों में दुबके रहे।
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा था कि किसी में हिम्मत हो तो उत्तर प्रदेश में बवाल करके देखे। सीएम योगी का ऐसा सुपरहिट फॉर्मूला है जिससे दंगाइयों की हालत ख़राब हो जाती है। उन्होंने सरकारी सम्पति को नुकसान करने वाले लोगों पर सख्त करवाई करने के आदेश दिए हैं।
नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में लखनऊ में भी एक दिन जमकर उपद्रव हुआ था। दंगाइयों ने दिन भर खूब हिंसा, लूटपाट और आगजनी की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नया रास्ता निकाला। वीडियो और फोटो से दंगाइयों की पहचान करवाई और शहर भर में इनकी तस्वीरों के होर्डिंग लगवा दिए और उन लोगों से नुकसान का आकलन करने के बाद वसूली के नोटिस इनके घरों पर चस्पा करवा दिया।
हिंसा, लूटपाट, नुकसान और आगजनी करने के लिए मुकदमे दर्ज किये गए। इस कड़ी कार्रवाई से दंगाइयों की हालत ख़राब हो गयी। यह उपद्रवी भाग भी नहीं सकते, क्योंकि हर जगह उनकी तस्वीरों के होर्डिंग लगे हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के इसी सुपरहिट फॉर्मूले से यूपी शांत हैं और दंगाई थर-थर कांप रहें हैं।

0 comments:
Post a Comment