न्यूज डेस्क: दिल्ली में कुछ दिन पहले हुए हिंसा को लेकर कांग्रेस पार्टी अमित शाह से इस्तीफे की मांग कर रही हैं। कल संसद के दोनों सदनों में काफी हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। लोकसभा में भाजपा और कांग्रेस के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई। यह झड़प तब हुई जब कांग्रेस के सांसद 'गृह मंत्री के इस्तीफे' के बैनर के साथ ट्रेजरी बेंच तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।
आपको बता दें की हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लोग सभा की कार्यवाही स्थगित कर दी। हालाँकि, उसके बाद भी, सांसदों के बीच झड़प जारी रही। यह लगभग 10 मिनट तक चला। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और रविशंकर प्रसाद ने मामले को सुलझाने की कोशिश की। लेकिन फिर भी कांग्रेस के संसद अड़े रहें और उन्होंने नारेबाजी भी की।
जिस समय यह सब हो रहा था, पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और वहां मौजूद सांसद पूरी घटना को देख रहे थे। वहीं, केरल के कांग्रेस सांसद राम्या हरिदास ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सांसद ने कहा कि जसकौर मीणा ने उनके साथ मारपीट की। जसकौर मीणा भाजपा के सांसद हैं।
कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की कांग्रेस के अलावा, आम आदमी पार्टी और टीएमसी के सांसदों ने भी गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

0 comments:
Post a Comment