न्यूज डेस्क: भारत की महिलाएं हर छेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसी महिला के बारे में जिन्होंने भारत में सबसे पहले जेट फाइटर प्लेन उड़ाकर इतिहास रची। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ।
आपको बता दें की फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ ने लड़ाकू विमान MiG-21 अकेले उड़ा कर इतिहास रच दिया है। वह भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट बन गई हैं जिन्होंने अकेले ही जेट विमान को दिनभर खुद से उड़ाया है।
बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली भावना कंठ जेट फाइटर प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग ली है। बता दें की जेट फाइटर प्लेन की स्पीड काफी तेज होती है और अब तक इसे महिलाओं को उड़ाने की इजाजत नहीं थी। लेकिन, भावना कंठ ने इसे अकेले उड़ाया है।
भावना बिहार के दरभंगा जिले की हैं। हालांकि उनकी पैदाइश बेगुसराय जिले के बरौनी में हुई। उनके पिता इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में इंजीनियर, जबकि मां गृहिणी हैं। बरौनी रिफाइनरी के डीएवी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई करने के बाद भावना ने बीएमएस कॉलेज बेंगलूरू से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की हैं।

0 comments:
Post a Comment