Women,s Day 2020: इन 5 महिलाओं ने बदली भारतीय राजनीति की तस्वीर

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में महिलाएं हर छेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के उन महिलाओं के बारे में जिन महिलाओं ने भारतीय राजनीति की तस्वीर बदल डाली हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
सरोजिनी नायडू। 
सरोजिनी नायडू स्वंत्रता सेनानी, कवियत्री और देश के पहली महिला गवर्नर थीं। भारतीय राजनीति में इनका योगदान सबसे अनमोल हैं। इन्होने भारतीय राजनीति में महिलाओं को एक बड़ी पहचान देने का काम की हैं। 

इंदिरा गांधी
इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री नियुक्त की गईं। साल 1971 में वो पहली भारतीय महिला थीं, जिन्हें भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय राजनीति में इनका योगदान कोई भी भुला नहीं पायेगा। 
सुचेता कृपलानी। 
देश के किसी राज्य की मुख्यमंत्री बनने का गौरव पाने वाली पहली महिला सुचेता कृपलानी ( सुचेता मजूमदार ) थीं। सुचेता कृपलानी एक स्वतंत्रता सेनानी भी थीं।

विजयलक्ष्मी पंडित
विजयलक्ष्मी पंडित पहली महिला थीं जो यूएन जनरल असेंबली की प्रेसिडेंट रहीं। 1946 में संविधान सभा में चुनी गईं। औरतों की बराबरी से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी और बातें मनवाईं।

सुषमा स्वराज। 
एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की पूर्व विदेश मंत्री थीं। इन्होने भारतीय राजनीति में महिलाओं को एक अलग पहचान दिलाने का काम किया। 

0 comments:

Post a Comment