न्यूज डेस्क: बिहार में फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। ये नोटिफिकेशन केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) पटना की ओर से जारी किया गया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद का नाम : पदों की संख्या :
फॉरेस्ट गार्ड (महिला एवं पुरुष) कुल 484 पद
योग्यता।
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) पटना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।
आयु सीमा।
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) पटना के इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया।
आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
कैसे करें आवेदन।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जा कर आज ही फटाफट अप्लाई करें। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इससे आपको ऑनलाइन आवेदन करने में आसानी होगी।

0 comments:
Post a Comment