मार्केट में बिक रहा AC वाला बाइक हेलमेट, जानिए इसकी कीमत

न्यूज डेस्क: गर्मी के मौसम में बहुत से लोगों को बाइक चलाने में परेशानी होती हैं। इन लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं की मार्केट में AC वाला हेलमेट आ गया हैं। खबर के मुताबिक हेलमेट बनाने वाली कंपनी फिहर ने एक नया हेलमेट लॉन्च किया है, जिसमें एसी भी लगा है।

अगर आप इस एसी हेलमेट को खरीदना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन के द्वारा एसी हेलमेट को खरीद सकते हैं। आपको बता दें की हेलमेट बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इस हेलमेट को पहनने के बाद बाहर के मौसम के मुकाबले हेलमेट के भीतर का तापमान 10 से 15 डिग्री तक कम रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल सकता हैं। 

खबर के मुताबिक बाइक चलाते समय यह हेलमेट न सिर्फ आपके दिमाग को ठंडा रखता है, बल्कि बाहर के गर्म तापमान के मुकाबले हेलमेट के भीतर के तापमान को भी नियंत्रित रखता है। मार्केट में इस हेलमेट की मांग जोरों से हो रही हैं। कंपनी ने इस अनोखे हेलमेट की कीमत 599 डॉलर रखी है। आप ऑनलाइन के द्वारा इस हेलमेट को बुक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment