न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के कारण झारखंड के सभी स्कूल बंद हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की झारखंड में 50 प्रतिशत छात्रों के साथ हाई स्कूल को खोला जायेगा। मिली जानकारी के मुताबिक हर दिन 50 फीसदी शिक्षक स्कूल आएंगे और वे नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को पढाएंगे। लेकिन सभी लोगों को कोरोना गाइडलाईन का पालन करना होता हैं।
साथ ही साथ इसके लिए छात्र-छात्राओं को अपने अभिभावकों से स्कूल आने का सहमति पत्र लेकर आना होगा। तभी इन्हे पढ़ाई करने की इजाजत मिलेगी। स्कूल प्रबंधक इसकी तैयारी में जुट गया हैं। आपको बता दें की केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में 21 सितंबर से नौंवी से 12वीं के छात्रों को शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए स्कूल खोलने का निर्देश दिया था।
केंद्र सरकार के इसी निर्देश को देखते हुए झारखंड सरकार ने ये फैसला लिया हैं। खबर के अनुसार साइंस-आर्ट्स और भाषा विषयों के शिक्षक अलग-अलग दिन आयेंगे। उसी आधार पर छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा। इसको लेकर छात्रों को बहुत जल्द सूचित किया जायेगा। आपको बता दें की सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही साथ एक क्लास में मात्र 15 बच्चों को बैठने की इजाजत होगी। सभी को सोशल डिस्टेंस का भी पालन करना होगा।

0 comments:
Post a Comment