झारखंड में शिक्षकों की नौकरी अब 60 वर्ष तक, जानें कितना मिलेगा वेतन

न्यूज डेस्क: झारखंड में नौकरी करने वाले पारा  शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अब यहां के पारा शिक्षक राज्य में 60 वर्ष तक नौकरी करेंगे। इसके लिए इन्हे उचित मानदेय भी मिलता रहेगा।

खबर के अनुसार राज्य के पारा शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली को गुरुवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने स्वीकृति दे दी है। इस स्वीकृति के बाद यहां के पारा शिक्षक हो गए हैं। अब ये राज्य में सामान्य शिक्षकों की तरह नौकरी करते रहेंगे।

आपको बता दें की नियमावली में पारा शिक्षकों के सेवा स्थायीकरण व मानदेय के समतुल्य (वेतनमान) देने का प्रावधान किया गया है। इन्हे उन्हें 5200 से 20 हजार रुपये का वेतनमान दिया जायेगा। समय-समय पर वेतन में बढ़ोत्तरी भी होती रहेगी।

झारखंड में शिक्षक बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा की जब बिहार में बिहारी शिक्षक हो सकते हैं, तो फिर झारखंड में झारखंडी शिक्षक क्यों नहीं हो सकते हैं। शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद ये जोर पकड़ रही हैं की झारखंड के शिक्षक बहाली में सिर्फ झारखंड वालों को ही शिक्षक बनने का मौका मिल सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment