न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। जिसके कारण इंसान की जिंदगी भी आसान होती जा रही हैं। इंडियन मार्केट में अब ऐसे LED बल्ब भी मौजूद हैं, जो लाइट जाने के बाद भी 5 घंटे तक जलते रहते हैं। इसकी बिक्री बिहार में जोरों से हो रही हैं।
खबर के मुताबिक इन बल्ब को अब कई कंपनियां बना रही हैं। इसे मार्केट में LED इनवर्टर बल्ब कहा जाता है। आप इस बल्ब को ऑनलाइन या ऑफलाइन के द्वारा खरीद सकते हैं। इस ब्लब पर आपको 2 साल तक की वारंटी भी मिलेगी।
आपको बता दें की इस LED इनवर्टर बल्ब की कीमत 299 रुपए से शुरू हो जाती है। यह ब्लब AC और DC दोनों यूज के लिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिजली जानें के बाद यह ब्लब नॉन-स्टॉप जलता रहता है। इतना ही नहीं, ये डायरेक्ट बंद नहीं होता, बल्कि इसकी रोशनी कम होती जाती है। इसलिए आप इस ब्लब को खरीद सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment