न्यूज डेस्क: बिहार में कल अचानक से फतुहा ग्रिड में आग लग गई जिसके कारण बिहार के कई इलाकों में बिजली गुम हो गई तथा इससे लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। खबर के मुताबिक पावर ग्रिड में आग लगने से फतुहा से लेकर पटना तक बिजली गायब रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इस आग से ग्रिड का 50 एमवीए का एक पावर ट्रांसफार्मर जल गया। जिसके कारण पटना सिटी के इलाकों में घंटों बिजली ठप रही। साथ ही साथ पटना के गायघाट और कटरा ग्रिडों को भी इससे बिजली सप्लाई बंद हो गयी।
आपको बता दें की इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर आई और आग को काबू पाया गया। ग्रिड के अधिकारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि इस अगलगी में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है, लेकिन ग्रिड को काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन इसे बहुत जल्द ठीक कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया की 50 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में लोड प्रेशर से आग लग हैं।

0 comments:
Post a Comment