न्यूज डेस्क: बिहार B.Ed प्रवेश परीक्षा को लेकर जो उम्मीदवार आवेदन किये हैं। उनके लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 22 सितंबर को ही आयोजित की जाएगी।
खबर के मुताबिक इस प्रवेश परीक्षा को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर 15 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। बीएड के स्टेट नोडल ऑफिसर प्रोफेसर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही साथ इस सन्दर्भ में सभी यूनिवर्सिटी से भी बातचीत कर ली गई हैं। इसके बाद ये फैसला लिया गया हैं।
आपको बता दें की प्रवेश परीक्षा के लिए बीएड कॉलेजों में नामांकन लेने एवं प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की अनुमति को लेकर स्टेट नोडल यूनिवर्सिटी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद बुधवार को इसकी अनुमति दे दी है। जिससे एग्जाम आयोजित होने का रास्ता साफ़ हो गया हैं।

0 comments:
Post a Comment