बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया सूचना, जल्दी पढ़िए

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सूचना जारी किया हैं। इस सूचना के मुताबिक 7 सितंबर को फरमासिस्ट बहाली के लिए बुलाए गए इंटरव्यू को स्थगित कर दिया गया है। छात्रों को इंटरव्यू के लिए और इंतजार करना पड़ सकता हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सचिव ने बयान जारी करते हुए कहा है की इंटरव्यू की नई तारीख की सूचना बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। उम्मीदवार समय-समय पर वेबसाइट को विजिट करते रहें।

इतना ही नहीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 8 और 9 सितंबर को होने वाली स्वच्छता निरीक्षक की काउंसलिंग को भी स्थगित कर दिया गया। इसके लिए भी नई तारीख की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर जारी किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment