न्यूज डेस्क: बिहार एसटीईटी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड ने एसटीईटी एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां करें डाउनलोड।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें की बिहार बोर्ड वेबसाइट www.bsebstet2019.in पर भी एडमिट कार्ड जारी किया हैं। आप कहीं से डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा। इसके बाद प्रिंट करना होगा।
आपको बता दें की इस बार बिहार एसटीईटी का एग्जाम ऑनलाइन के द्वारा 9 सितंबर से 21 सितंबर 2020 के बीच बिहार राज्य के पटना, भोजपुर, नालन्दा, गया, छपरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर एवं पूर्णियां जिले में आयोजित किया जायेगा। यह एग्जाम तीन पालियों में आयोजित होगा।

0 comments:
Post a Comment