न्यूज डेस्क: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नौकरियों का पिटारा खुलने वाला हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 12621 पदों पर बहाली होने वाली हैं। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी हो सकता हैं।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि सरकारी अस्तपतालों डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मियों के 12,621 पदों पर बहाली की जाएगी। इसमें से ज्यादा तर पदों पर बहाली अंकों के आधार पर होगी। इसके लिए कोई एग्जाम नहीं लिया जायेगा।
आपको बता दें की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में जितने भी खाली पद हैं। उन सभी पदों को भरा जायेगा। खबर के अनुसार सामान्य डॉक्टरों के 221 .जबकि विशेष डॉक्टरों के लिए 400 पदों पर बहाली होगी। वहीं जीएनएम के 4000 और एएनएम के 8000 मतलब कुल 12,621 पदों के लिए भर्ती होगी। सितंबर महीने में ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment