न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में दुनिया के नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं। उसमे से भारत भी शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत किसी भी देश पर पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं कर सकता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से की आखिर ऐसा क्यों?
मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त 1999 में भारत सरकार ने परमाणु हथियार के इस्तेमाल को लेकर एक मसौदा प्रस्तुत किया था। जिसमें दावा किया गया कि भारत के परमाणु हथियार केवल बचाव के लिए हैं और भारत इनका प्रयोग केवल प्रतिशोध के लिए करेगा।
भारत सरकार ने इस दस्तावेज को जारी करते हुए कहा था की भारत किसी भी देश पर पहले परमाणु हमला नहीं करेगा पर अगर बचाव असफल हो जाता है तो केवल प्रतिशोध के लिए इनका प्रयोग किया जायेगा। आपको बता दें की इन परमाणु हथियारों के प्रयोग का निर्णय प्रधानमंत्री या उसके नामित उत्तराधिकारी द्वारा लिया जायेगा। यहीं कारन है की भारत किसी भी देश पर पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं कर सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment