भारत के बैलिस्टिक मिसाइलों से चीन में हड़कंप, पाकिस्तान भी परेशान

न्यूज डेस्क: चीन भारत को युद्ध की धमकी प्रतिदिन देता हैं, लेकिन भारत के बैलिस्टिक मिसाइलें से चीन में हड़कंप मची हुई हैं। चीनी मीडिया में भारत के बैलिस्टिक मिसाइलें की चर्चा सबसे ज्यादा होती हैं। क्यों की इन मिसाइलों से चीन के कोने-कोने को टारगेट किया जा सकता हैं।

एक रिपोट्स की माने तो वर्तमान में भारत के पास बैलिस्टिक मिसाइलों के पांच अलग-अलग प्रकार हैं, अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि 3, अग्नि-4 और अग्नि-5, भारतीय सेना ने इस श्रेणी में पृथ्वी मिसाइल को भी शामिल किया हैं। साथ ही साथ DRDO के वैज्ञानिक और इंजीनियर अग्नि-6 मिसाइल बनाने पर भी कार्य कर रहे हैं। भारत के इसी हथियार से चीन सबसे ज्यादा परेशान है।

खबर के मुताबिक अग्नि-4 की रेंज 4000 किमी और अग्नि 5 की रेंज 5500-6000 किलोमीटर है। जबकि भारत जिस अग्नि-6 को बना रहा है उसकी रेंज 12000 किलोमीटर तक हो सकती हैं। भारत की इस कामयाबी से चीन और पाकिस्तान दोनों परेशान हैं।

चीन व पाकिस्तान का मानना है कि भारत ऐसी तकनीक से अमेरिका और यूरोप को निशाना बना सकता है। चीन का कहना है की भारत अपने आप को एक सुपर पावर के रूप में देखना चाहता है जो चीन के साथ-साथ अमेरिका व उसके सहयोगियों के लिए भी खतरा है। हालांकि पूरी दुनिया जानती है की चीन की असली चाल क्या है।

0 comments:

Post a Comment