भारत ने साउथ चाइना सी में तैनात किया युद्धपोत, चीन में मची खलबली

न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा हैं। इसी बीच भारत ने चीन को सबक सिखाने के लिए साउथ चाइना सी में युद्धपोत तैनात कर दिया हैं। भारत के इस आक्रामक तेवर को देखते हुए चीन में खलबली मची हुई हैं और चीन भारत के इस फैसले का विरोध कर रहा हैं।

खबर के मुताबिक चीन लगातार इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाजों की उपस्थिति पर आपत्ति जताता रहा है। लेकिन चीन को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना ने बड़ा कदम उठाते हुए दक्षिण चीन सागर में अपना युद्धपोत को तैनात किया हैं।

आपको बता दें की दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत की तत्काल तैनाती से चीनी नौसेना में बेचैनी का माहौल है। अमेरिकी नौसेना पहले से ही साउथ चाइना सी में अपने विध्वंसक और फ्रिगेट तैनात किए हैं। साथ ही साथ इन इलाकों में गश्त को भी बढ़ा दिए हैं। अब भारत की तैनाती के बाद चीन के होश उड़ गए हैं तथा वो इसका विरोध कर रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment