जानिए कुंभ 2021 में शाही स्नान की तिथियां

धर्म डेस्क: कुंभ मेला भारत में हर 12 साल पर लगता हैं। इस मेला को दुनिया में सबसे शुभ माना जाता हैं। प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक कुंभ मेला का आयोजन समुद्र मंथन के  समय से आयोजित किया जा रहा हैं। यह मेला इस साल भारत के हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा हैं।

बता दें की पहली बार ग्रहों के संयोग के कारण  कुंभ मेला का आयोजन इस साल 11 साल पर हो रहा हैं। अगर आप इस कुंभ मेला में डुबकी लगाना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कुंभ 2021 के शाही स्नान के बारे में। इस दिन कुंभ में डुबकी लगाना सबसे शुभ माना जाता हैं।

कुंभ 2021 में शाही स्नान की तिथियां। 

कुंभ 2021 का पहला शाही स्नान 11 मार्च 2021 को शिवरात्रि के दिन।

कुंभ 2021 का दूसरा शाही स्नान 12 अप्रैल 2021 को सोमवती अमावस्या के दिन। 

कुंभ 2021 का तीसरा शाही स्नान 14 अप्रैल 2021 को मेष संक्रांति के दिन।

कुंभ 2021 का चौथा शाही स्नान 27 अप्रैल 2021 को बैसाख पूर्णिमा के दिन।

0 comments:

Post a Comment