बिहार में 50 से ऊपर के कर्मचारी होंगे रिटायर, आदेश जारी?

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए बुरी खबर आ रही हैं।  मिली जानकारी के मुताबिक 50 साल से ऊपर के कर्मचारियों को बिहार सरकार रिटायर कराने की तैयारी कर रही हैं। इसको लेकर सरकार ने समिति भी बनाई हैं।

खबर के अनुसार सरकार 50 साल से ऊपर के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा करेगी। अगर कोई कर्मचारी सेवा में बनाये रखने के लायक नहीं हैं उन सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

बता दें की इसको लेकर गृहविभाग ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया हैं। साथ ही साथ कर्मचारियों के जांच के लिए एक समिति भी गठित की हैं। ये समिति बहुत जल्द विभाग को इसकी लिस्ट जारी करेगी और कर्मचारियों को रिटायर किया जायेगा।

खबर के मुताबिक कर्मचारियों के काम कार्य की समीक्षा करने को लेकर 23 जुलाई, 2020 को ही संकल्प जारी किया था। अब 50 साल के ऊपर की ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट तैयार हो  रही है जो सेवा में बनाये  रखने के लायक नहीं हैं। अब इनकी सेवा समाप्त हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment