पटना जंक्शन के स्टेशन मास्टर सस्पेंड, गलत सूचना देने पर कारवाई

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना जंक्शन पर गलत सुचना देने के लिए स्टेशन मास्टर पर बड़ी कारवाई की गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए स्टेशन मास्टर राजेश यादव पर कारवाई की हैं।

बता दें की दानापुर-टाटानगर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन आम तौर पर प्लेटफॉर्म नंबर तीन से खुलती हैं। लेकिन स्टेशन पर घोषणा की गई की यह ट्रेन एक नंबर प्लेटफॉर्म पर आएगी। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले करीब 300 यात्री एक नंबर पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

खबर के मुताबिक अंतिम समय पर ट्रेन तीन नंबर पर आने की घोषणा की गई। जिससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई तो वहीं कई यात्री ट्रेन का इंतजार ही करते रह गए और ट्रेन चली गई। इस मामले को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया। बता दें की रेल प्रशासन ने इसकी जांच करने के बाद इसपर बड़ी कारवाई की और स्टेशन मास्टर को सस्पेंड करने का फैसला लिया। 

0 comments:

Post a Comment