1 .बिहार में इंटर और मैट्रिक की परीक्षा को लेकर बोर्ड ने ‘एग्जामिनेशन एप’ विकसित किया है। जिससे परीक्षा पर नजर रखी जाएगी और धांधली को रोका जायेगा।
2 .बता दें की बिहार में इंटर की परीक्षा एक से 13 फरवरी और मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
3 .बिहार बोर्ड द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक ओएमआर शीट में परीक्षार्थी का नाम, रौल कोड, रौल नंबर के साथ साथ परीक्षार्थी का फोटो, विषय का नाम, पाली, विषय कोड, रजिस्ट्रेशन संख्या और तिथि अंकित रहेगी।
4 .बता दें की एग्जामिनेशन एप की मदद से परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स की उपस्थिति और अनुपस्थिति की जानकारी तुरंत मिलेगी।
5 .बिहार बोर्ड पहले ही कह चूका है की इंटर और मैट्रिक की परीक्षा में धांधली करने वालों पर सख्त कारवाई की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment