खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग छात्र-छात्राओं के लिए हर साल 2 अक्टूबर और 26 जनवरी को छात्रवृत्ति की राशि के साथ साथ शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि जारी करती हैं।
बता दें की इस साल समाज कल्याण विभाग ने 1,43,929 स्कॉलरशिप स्टूडेंट्स के लिए जारी किया हैं। इससे उत्तर प्रदेश में पढ़ाई करने वाले गरीब वर्ग के छात्र-छात्राओं को आर्थिक बल मिलेगा और वो आगे की पढ़ाई भी अच्छे तरिके से कर सकेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर इसकी जानकारी दी हैं। बता दें की राज्य के छात्र-छात्राओं को अच्छी पढ़ाई देने के लिए सरकार और भी कई तरह के बड़े कदम उठा रही हैं। ताकि पढ़ाई की व्यवस्था को बेहतर किया जा सके।

0 comments:
Post a Comment