बिहार के बिजली उपभोक्ता दें ध्यान, जारी हुआ नया आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया चल रही हैं। बहुत से घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुकी हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं जिसके बारे में सभी बिजली उपभोक्ताओं को जानना ज़रूरी हैं। ताकि उन्हें बाद में कोई परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

खबर के मुताबिक राज्य में बिजली उपभोक्ताओं को समय पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करना पड़ेगा। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपसे अतरिक्त चार्ज लिया जा सकता हैं। इसको लेकर बिजली कंपनियां तैयारी में जुट गई हैं।

बता दें की आप जितना बिजली का इस्तेमाल करेंगे आपके प्रीपेड मीटर में खपत के अनुसार हर रोज पैसे की कटौती होगी। बिजली उपभोक्ता स्मार्ट मीटर एप के मध्यान से अपना बैलेंस देख सकते हैं और अपने प्रीपेड मीटर को रिचार्ज भी कर सकते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रीपेड मीटर में बैलेंस कम होने के सात दिन पहले उपभोक्ताओं को नोटिस भेज दिया जायेगा। इसके बाद प्रीपेड राशि शून्य होने पर दूसरी नोटिस भेजी जाएगी। अगर आप फिर भी रिचार्ज नहीं कराते हैं तो अतरिक्त चार्ज लिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment