खबर के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में पंचायत का चुनाव 10 चरणों में होंगे और ईवीएम के माध्यम से वोटिंग होगी। बहुत जल्द ईवीएम की खरीद की जाएगी और उसके द्वारा राज्य के सभी जिलों में चुनाव कराये जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग अगले माह पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग से ईवीएम खरीद की अनुमति नहीं मिलने के कारण पंचायत चुनाव में थोड़ी देरी हो सकती हैं। लेकिन बहुत जल्द इस समस्या का समाधान कर लिया जायेगा।
बता दें की जैसे ही केंद्रीय चुनाव आयोग से ईवीएम खरीद की अनुमति मिलेगी। राज्य चुनाव आयोग पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा और बिहार में पंचायत चुनाव की बिगुल बज जाएगी। साथ ही साथ नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment