दानापुर, खगौल, बिहटा, मनेर की जमीन लोगों की पहली पसंद

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना में घर बनाने की चाहत रखने वाले लोगों की पहली पसंद दानापुर, खगौल, बिहटा, मनेर की जमीन हैं। इन इलाकों में लोग तेजी के साथ जमीन की खरीद कर रहे हैं। साथ ही साथ अपना खुद का घर बना रहे हैं।

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ सालों में दानापुर सब रजिस्ट्री ऑफिस में इन इलाकों के जमीन की रजिस्ट्री सबसे ज्यादा हुई हैं। रजिस्ट्री अधिकारियों की मानें तो पूरे बिहार में सबसे ज्यादा जमीन की रजिस्ट्री दानापुर सब रजिस्ट्री ऑफिस में हो रही हैं।

बिहार के लोग दानापुर, खगौल, बिहटा, मनेर की जमीन को सबसे ज्यादा खरीद कर रहे हैं। बता दें की अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 तक पटना जिले में सबसे अधिक जमीन की खरीद-बिक्री इन इलाकों में हुई। जिसके कारण इन इलाकों में जमीन की कीमत भी तेजी के साथ बढ़ रही हैं।

साल 2019 से साल 2021 तक दानापुर सब रजिस्ट्री ऑफिस में 15,234 रजिस्ट्री हुई। वहीं बिहार के लोगों की दूसरी पसंद पटना सदर सब रजिस्ट्री का इलाका हैं। पटना सदर में आने वाले जमीन की खरीद बिक्री भी तेजी के साथ हो रही हैं।

0 comments:

Post a Comment