खबर के मुताबिक वंशावली फॉर्म को भरने के बाद आपको सर्वे अधिकारी के पास जमा करना होगा। सर्वे आधिकारिक इस बात पुष्टि करेंगे की आपने फॉर्म में जो भी जानकारी दी हैं। वो सही हैं या नहीं। इसकी पुष्टि के बाद ही जमीन सर्वे हो सकेगा।
बिहार में कैसे भरे वंशावली फॉर्म।
1 .सबसे पहले रैयत का नाम लिखना होगा। इसके बाद आपको पिता का नाम भरना होगा।
2 .अब आपको स्थायी पता भरनी होगी। इसके बाद स्वामित/धारित भूमि का डिटेल्स भरना होगा। इसमें आपको खाता, खसरा, रकवा और चौहदी की सही जानकारी देनी होगी।
3 .आपको जमाबंदी संख्या भरना होगा।
4 .रैयत की मौत कब हुई उस साल को भरना होगा।
5 .जमाबंदी, या रसीद संख्या भरना होगा।
6 .अगर आपके पास खतियान की नकल है तो उसका फोटो कॉपी लिया जायेगा।
7 .जमीन का कोई कागज का फोटो कॉपी देना होगा।
8 .मृत व्यक्ति के वारिस से सम्बंधित कोई प्रमाण पत्र।
9 .आपका आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
0 comments:
Post a Comment