बिहार बोर्ड 25 मार्च तक जारी कर सकता है इंटर का रिजल्ट

न्यूज डेस्क: बिहार बोर्ड से इंटर का एग्जाम देने वाले लाखों अभियार्थियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड 25 मार्च तक इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता हैं। इसको लेकर बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के मुताबिक बिहार बोर्ड ने इंटर के सभी कॉपियों की जांच कर ली हैं। साथ ही साथ सभी छात्र-छात्रओं के मार्क्स अपडेट करने का काम भी किया जा रहा हैं। वहीं इंटर टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी ऑनलाइन के द्वारा शुरू किया गया हैं।

टॉपर्स के वेरिफिकेशन के लिए अलग-अलग विषय के अलग-अलग एक्सपर्ट रखे गए हैं। वीडियो कॉलिंग के जरिये बारी-बारी से इनका वेरिफिकेशन किया जा रहा हैं। जैसे ही ये वेरिफिकेशन ख़त्म होगा। रिजल्ट जारी करने की घोषणा की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बोर्ड होली से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ हैं। 25 मार्च तक रिजल्ट जारी किया जा सकता हैं। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से इसके बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई हैं।

0 comments:

Post a Comment