दाद, खाज, खुजली को जड़ से मिटाए, सिर्फ 3 दिनों में परिणाम पाए

हेल्थ डेस्क: आयुर्वेदिक डॉक्टरों के मुताबिक दाद, खाज या खुजली एक तरह का फंगल इंफेक्शन होता है। यह हाथ, पैर, गर्दन या अंदरुनी अंगों में हो सकता हैं। आप घरेलू उपाय को आजमा कर भी इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं तथा दाद, खाज, खुजली को जड़ से मिटा सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार गेंदें का फूल और उसकी पत्तियां दाद, खाज का खुजली को दूर करने में सहायक मानी जाती हैं गेंदे में कई तरह के एंटी फंगल और एंटी एलर्जिक गुण होते हैं जो दाद, खाज या खुजली जैसी समस्याओं को जड़ से दूर कर देते हैं।

वहीं दाद, खाज और खुजली के लिए लहसुन भी काफी लाभकारी माना जाता हैं। बता दें की लहसुन में अजोइना  नाम एक प्राकृतिक एंटी फंगल एजेंट होता है जो फंगल संक्रमण को ठीक करने में मदद करता है। आप लहसुन को पीसकर इसका लेप बना लें और उसे दाद, खाज और खुजली पर लगाकर एक पट्टी लपेट लें और रात भर के लिए इसे छोड़ दें।

अगर शरीर के अंदरूनी अंगों में दाद की समस्या हैं तो आप सेब के सिरके को रूई की सहायता से दाद वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको आराम मिलेगा तथा बहुत जल्द आपको दाद और उससे होने वाली खुजली से छुटकारा मिल जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment