खबर के अनुसार राज्य के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा की बहुत जल्द पुरे बिहार में मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना लागू किया जायेगा। इसका रोड मैप तैयार हो रहा हैं।
बता दें की मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत किसानों को खेती करने के लिए अलग से बिजली कनेक्शन दिया जायेगा। सस्ते दर पर किसानों को बिजली से फसल की सिचाई कार्य काफी कारगर साबित होगा। इससे किसानों को आर्थिक फायदे होंगे।
ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है की इसे बहुत जल्द पूरे बिहार में लागू करने की तैयारी चल रही हैं। बता दें की ऊर्जा मंत्री ने ये जानकारी केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दी हैं।

0 comments:
Post a Comment