राजस्थान के 8 शहरों में आज से नाइट कर्फ्यू लागू, दिशा निर्देश जारी

न्यूज डेस्क: राजस्थान में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने राज्य के आठ शहरों में नाईट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया हैं।

खबर के मुताबिक राजधानी जयपुर सहित अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा और कुशलगढ़ में आज यानि की 22 मार्च से नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया जायेगा। यहां के रहने वाले लोगों को इसका पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

बता दें की  इन शहरों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक यह कर्फ्यू लागू रहेगा। इसको लेकर सरकार की ओर से दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं। साथ ही साथ लोगों को कोरोना गाइडलाईन के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया हैं।

वहीं राजस्थान सरकार ने कहा है की किसी भी राज्य से राजस्थान में प्रवेश करने वालों को अब कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। अगर किसी के पास कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं रहा तो उन्हें 15 दिनों के लिए कोरेंटिन किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment