बिहार के विभागीय मंत्री रामसूरत कुमार ने कहा कि बिहार में ऑनलाइन व्यवस्था के प्रति आम लोगों का रूझान उत्साहवर्धक है। इस ऑनलाइन व्यवस्था होने कारण लोगों को किसी कार्ययालय में जानें की ज़रूरत नहीं पड़ रही हैं। लोग घर बैठे जमीन का लगान भर रहे हैं।
बता दें की राज्य में जमीन की जमाबंदियों की कुल संख्या तीन करोड़ 78 लाख है। इनमें से करीब 61 लाख लोग ऑनलाइन के द्वारा अपने जमीन का लगान भर रहे हैं। बहुत जल्द इसकी संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो रही हैं और लोग ऑनलाइन के द्वारा लगान भरना पसंद कर सकते हैं।
कैसे भरें ऑनलाइन लगान: अगर आप बिहार में ऑनलाइन लगान भरना चाहते हैं तो आप बिहार सरकार के वेबसाइट पोर्टल http://www.bhulagan.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा घर बैठे जमीन का लगान भर सकते हैं। साथ ही साथ रशीद भी निकाल सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment