खबर के मुताबिक अगर आपके घर में पैतृक संपत्ति का बंटवारा हुआ हैं तो आप बंटवारानामा की रजिस्ट्री मात्र 100 रुपए में करा सकते हैं। इसमें आपको 50 रुपए स्टांप ड्यूटी और 50 रुपए निबंधन शुल्क के रूप में लगाता है। इसलिए आप ऐसा जरूर करें।
जमीन रजिस्ट्री के फायदे।
बंटवारे के बाद जमीन रजिस्ट्री कराने से वो जमीन 100 फीसदी आपकी हो जाएगी और फिर उसपर कोई अपना दावा नहीं कर सकेगा। इससे आपके घर में लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन नहीं होगी और आपको किसी तरह की परेशानी का भी सामना करना नहीं पड़ेगा। बंटवारे की जमीन जो पहले आपके दादा या परदादा की थी रजिस्ट्री के बाद वो आपके नाम से हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment