खबर के मुताबिक दिव्यांग सहित सभी कोटि के अभ्यर्थियों को आरक्षण के कारण ये मामला कोट में फसा हुआ हैं। जिसके कारण शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही हैं और बिहार के युवा सिर्फ इंतजार कर रहे हैं की ये मामला कब ख़त्म होगा।
बता दें की 1.21 लाख शिक्षकों की भर्ती को लेकर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। इस सुनवाई के बाद स्थिति स्पष्ट होगी की 1.21 लाख शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया कब से शुरू होगी। उम्मीदवार की जा रही हैं की हाईकोर्ट जल्द अपना फैसला सुना सकता हैं।
वहीं इस सुनवाई के दौरान बिहार शिक्षा विभाग हाईकोर्ट को बताएगा कि नियमानुसार दिव्यांग सहित सभी कोटि के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। इसके बाद हाईकोर्ट अपना फैसला दे सकता हैं और भर्ती शुरू हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment