बिहार को होली बाद तीन बड़ी सौगात देगी नीतीश सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों को होली बाद बड़ी सौगात मिल सकती हैं। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की नीतीश सरकार बिहारवाशियों को होली बाद कई बड़ी सौगात देगी। इससे आम व्यक्ति को लाभ होगा तथा उनके जीवन में कई तरह के बड़े बदलाव भी होंगे।

बिहार को होली बाद तीन बड़ी सौगात देगी नीतीश सरकार। 

1 .नीतीश सरकार बिहार के सभी थानों को ऑनलाइन करने की तैयारी कर रही हैं। एक मई से थानों को ऑनलाइन किया जायेगा। जिसके बाद आप ऑनलाइन के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कर सकेंगे। साथ ही करेक्टर सर्टिफिकेट भी बना सकेंगे।

2 .मिली जानकारी के मुताबिक होली बाद 31 मार्च से  फ्लैट जमीन, मकान, दुकान,आदि की रजिस्ट्री के साथ ही म्यूटेशन की प्रक्रिया भी ऑटोमैटिक शुरू हो जायेगी। नीतीश सरकार के इस सौगात से लोगों को काफी फायदा होगा तथा उन्हें जमीन म्यूटेशन में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। 

3 . उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को बेहतर करने के लिए नीतीश सरकार  पटना के महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन, सुल्तानगंज-अगवानीघाट पुल, मुंगेर पुल, और कर्मनाशा नदी पर बक्सर-चौसा पुल पर आवागमन अगले साल तक शुरू कर सकती हैं। इसकी तैयारी चल रही हैं।

0 comments:

Post a Comment