खबर के मुताबिक विभाग ने इस वर्ष के अंत तक 19 लाख श्रमिकों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। इसको लेकर सभी जिलों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
बता दें की श्रम संसाधन विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के कारण योजना के तहत निबंधन कम हुए है। लेकिन होली बाद विशेष अभियान चलकर इस योजना में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जायेगा। बिहार के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
क्या हैं श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना: मिली जानकारी के मुताबिक श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना केंद्र सरकार की एक खास योजना। जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हैं वो इस योजना में जुड़ सकते हैं। बता दें की हर महीने एक आंशिक योगदान के जरिए आप आजीवन 3000 रुपये पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। अगर पेंशन पाने वाले की मौत हो जाती हैं तो उनके जीवनसाथी को 50 फीसदी पेंशन मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment