खबर के मुताबिक साल 2019 से साल 2020 के बीच यहां करीब 70% जमीन और 30% फ्लैटों की बिक्री हुई है। लोग फ्लैट से ज्यादा जमीन खरीदकर उसपर मकान बना रहे हैं। पटना में लोगों को फ्लैट से ज्यादा जमीन में दिलचस्पी दिखाई दे रही हैं।
बता दें की पटना के दानापुर सब रजिस्ट्री ऑफिस में सबसे ज्यादा जमीन की रजिस्ट्री हो रही हैं। इस ऑफिस में ज्यादा तर ऐसे इलाके हैं जिन इलाकों में फ्लैट कम और जमीन सबसे ज्यादा हैं। इसका अर्थ हैं की लोगों को फ्लैट से ज्यादा जमीन खरीदने में दिलचस्पी हैं।
पहले नंबर पर लोग दानापुर, खगौल, बिहटा और मनेर इलाकाें की जमीन खरीद रहे हैं। वहीं फुलवारीशरीफ, संपतचक, रामकृष्णा नगर, परसा आदि इलाके में जमीन की बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। बता दें की मसलन बाढ़, पंडारक, बख्तियारपुर, घोसवरी और मोकामा में जमीन की बिक्री अन्य इलाकों से थोड़ा कम हैं।

0 comments:
Post a Comment