खबर के मुताबिक नीतीश सरकार ने ग्राम पंचायतों में संविदा पर कार्यरत कार्यपालक सहायकों की सेवा अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया हैं। इसको लेकर पंचायती राज विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया हैं। इसका लाभ सभी कार्यपालक सहायकों को प्राप्त होगा।
सरकारी आदेश के मुताबिक ग्राम पंचायतों में कार्य करने वाले संविदा कार्यपालक सहायकों की सेवा अवधि 31 मार्च, 2022 तक बढ़ाने का फैसला लिया हैं। संविदा पर कार्यरत कार्यपालक सहायक अब 31 मार्च 2022 तक अपनी सेवा दे सकेंगे।
बता दें की बिहार कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद ही बिहार पंचायती राज विभाग ने संविदा पर कार्यरत कार्यपालक सहायकों की सेवा अवधि को बढ़ाने का फैसला किया हैं। बिहार कैबिनेट ने कुछ दिन पहले ही इसकी मंजूरी दे दी थी।

0 comments:
Post a Comment