हरियाणा के गुरुग्राम में बनेगा साइंस सिटी, जानें डिटेल्स

न्यूज डेस्क: हरियाणा में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में साइंस सिटी बनाने का फैसला किया हैं। करीब 50 एकड़ जमीन पर इस साइंस सिटी को बनाया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुयी बैठक में इसपर चर्चा की गई हैं। बता दें की हरियाणा सरकार केंद्र की मदद से गुरुग्राम में साइंस सिटी की स्थापना करेगी। इस साइंस सिटी को बड़े स्तर पर विकसित किया जायेगा।

साइंस सिटी में विज्ञान से जुड़ी सभी प्रकार के आधुनिक चीजें मौजूद होगी। छात्रों को वैज्ञानिक सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से सीखने का मौका मिलेगा। यहां भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, स्पेस विज्ञान और अन्य विज्ञान की  शाखाओं को स्थापित की जाएंगी।

इस साइंस सिटी को इस तरह से बनाया जायेगा की यहां स्कूल से लेकर कॉलेज यूनिवर्सिटी के छात्र यहां बहुत कुछ सिख सकेंगे। यहां अंतरिक्ष में उपग्रहों को प्रक्षेपित करने की जानकारी भी मिलेगी। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की 'स्पेस गैलरी' भी स्थापित की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment