आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली समेत 12 जिलों में होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जायेगा। इसको लेकर आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली समेत 12 जिलों में सेंटर बनाये गए हैं। साथ ही साथ आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के आयोजन के दौरान छात्रों को केंद्रों पर सुबह आठ से 9.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। इसके बाद छात्रों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसलिए छात्र इस बात का सदैव ध्यान रखें। 

बता दें की यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर,  कानपुर नगर, लखनऊ, मुरादाबाद, प्रयागराज व बनारस शहर में लिया जायेगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जा कर आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment