वाराणसी, कुशीनगर, उन्नाव, बलरामपुर समेत 6 जिलों के DM का तबादला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार ने छह जिलों के डीएम का तबादला कर दिया हैं। साथ ही साथ 12 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा अधिसूचना जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार योगी सरकार ने इन अधिकारियों के तबादले को लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आपको बता दें की इन सभी जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी का तबादला 31 जुलाई से प्रभावित हो जायेगा।

इन 6 जिलों के डीएम बदले।

एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है।

महेंद्र कुमार को जिलाधिकारी बलरामपुर बनाया गया है। 

जिलाधिकारी बलरामपुर श्रुति को जिलाधिकारी फतेहपुर बनाया गया है।

जिलाधिकारी फतेहपुर अपूर्व दुबे को उन्नाव जिलाधिकारी बनाया गया है। 

जिलाधिकारी उन्नाव रविंद्र कुमार को जिलाधिकारी कुशीनगर बनाया गया है। 

जिलाधिकारी कुशीनगर एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। 

इन आईएएस अधिकारियों का भी तबादला।

मृदुल चौधरी को परियोजन प्रकाशक लखनऊ बनाया गया है। 

सुधा वर्मा को संयुक्त राज्य निर्वाचक आयुक्त बनाया गया है। 

हिमांशु नागपाल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर बनाया गया है। 

राजेंद्र प्रताप सिंह को चित्रकूट का आयुक्त बनाया गया है। 

आयुक्त प्रयागराज संजय गोयल को आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है। 

सुधीर कुमार को मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर बनाया गया है। 

वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा को प्रयागराज का आय़ुक्त बनाया गया है। 

सचिव वित्त विभाग संजय कुमार को प्रबंध निदेशक परिवहन निगम बनाया गया है। 

प्रबंध निदेशक परिवहन निगम राजेंद्र प्रताप सिंह को आयुक्त चित्रकूट बनाया गया है। 

0 comments:

Post a Comment