बिहार स्वास्थ्य विभाग में ANM समेत 12771 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार स्वास्थ्य विभाग में ANM समेत 12771 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है की स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए कर्मियों की कमी नहीं हो, इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी संख्या में भर्ती का निर्णय लिया गया हैं। जल्द से जल्द खाली पड़े पदों को भरा जायेगा।

आपको बता दें की बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगस्त से सितंबर महीने में भर्ती के सन्दर्भ में पूरा नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा और फिर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

किन पदों पर होगी भर्ती। 

एक्स-रे-टेक्नीशियन : कुल 803 पद। 

शल्य कक्ष सहायक : कुल 1096 पद। 

ईसीजी टेक्नीशियन : कुल 163 पद।

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) : कुल 10709 पद। 

0 comments:

Post a Comment