पटना, बक्सर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में 30 हजार पदों पर होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: पटना, बक्सर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में 30 हजार कॉर्डिनेटर की भर्ती होने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार  महिला उत्पीडन, बाल विवाह, महिला शिक्षा जैसे सैकड़ों समस्याओं से निपटने के लिए बिहार में 30 हजार महिला को-आर्डिनेटर की बहाली करेगी।

खबर के अनुसार राज्य के सभी जिलों में महिला को-आर्डिनेटर बिहार सरकार और केंद्र की तमाम योजनाओ को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए का काम करेगी। ताकि ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकें। 

आपको बता दें की इन पदों पर भर्ती को लेकर समाज कल्याण विभाग ने एक ब्लूप्रिंट तैयार किया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती हैं और फिर बिहार के सभी जिलों में 30 हजार महिला को-आर्डिनेटर की संविदा पर भर्ती हो सकती हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में महिला को-आर्डिनेटर की जो बहाली की जाएगी उनकी नियुक्ति पंचायत स्तर पर होगी। इन महिला को-आर्डिनेटर को वेतन भी दिया जायेगा। कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी।

0 comments:

Post a Comment