खबर के अनुसार देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटक के मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झारखंड के 3 और शहरों में हवाई अड्डा बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा की झारखण्ड के बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में हवाई अड्डा बनाया जायेगा।
बता दें की झारखण्ड में फिलहाल रांची एयरपोर्ट से विमान का संचालन किया जाता हैं। वहीं कल से देवघर एयरपोर्ट पर भी विमान का आना जाना शुरू हो जायेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की जल्द ही झारखंड में पांच एयरपोर्ट बन जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार देवघर को रांची और पटना से भी जोड़ा जाएगा। इससे बिहार और झारखण्ड के लोगों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा देवघर को दिल्ली से भी जोड़ा जाएगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। इंडिगो की फ्लाइट कल से प्रतिदिन देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी।
0 comments:
Post a Comment