पटना : बिहार में 14 हजार उर्दू शिक्षकों की होगी भर्ती

पटना : बिहार में उर्दू शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के स्कूलों में उर्दू शिक्षकों के करीब 14 हजार पद खाली हैं। इन पदों पर जल्द ही भर्ती किया जा सकता हैं।

खबर के अनुसार बिहार शिक्षा विभाग प्रारंभिक एवं मध्य स्कूलों में 14 हजार उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की तैयारी कर रही है। हालांकि इन पदों पर भर्ती करने का अंतिम निर्णय सरकार की ओर से लिया जाएगा। सरकार की मंजूरी के बाद ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। 

आपको बता दें की हालिया शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूलों में उर्दू शिक्षक के अच्छे खासे पद खाली रह गये हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर एक कैंपेन चलाया जा सकता हैं और इन पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की प्रक्रिया को शुरू की जा सकती हैं। 

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा उर्दू शिक्षक के पदों पर भर्ती करने से पहले यह आकलन कराया जा रहा है कि असल में राज्य के सरकारी स्कूलों में उर्दू पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या कितनी है। इसी हिसाब से उर्दू  शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जायेगा।

0 comments:

Post a Comment