बक्सर : बिहार में 182 पदों पर कल से आवेदन शुरू

बक्सर : बिहार में 182 पदों पर कल से आवेदन शुरू हो जायेगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ये आवेदन बिहार विधान परिषद में खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी कर दिया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें। 

इन पदों पर होगी भर्ती : प्रतिवेदक के 16, सहायक के 30, सहायक अवधायक के 01, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 40, निम्नवर्गीय लिपिक के 09, सुरक्षा प्रहरी के 52, चालक के 04, कार्यालय परिचारी के 06, कार्यालय परिचारी (दरबान) के 01, कार्यालय परिचारी (फरास) के 06, कार्यालय परिचारी (सफाईकर्मी) के 03 और कार्यालय परिचारी (माली) के 04 पद।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार विधान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.biharvidhanparishad.gov.in/

आवेदन की तिथि : 25 जुलाई से 21 अगस्त तक।

0 comments:

Post a Comment