सूरत-वडोदरा के रास्ते पुणे-इंदौर स्पेशल 1 सितंबर तक चलेगी

न्यूज डेस्क: पुणे से इंदौर जानें वाले लोगों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन को एक सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया हैं। 

खबर के अनुसार ये सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सूरत-वडोदरा के रास्ते संचालित होती हैं। इसके परिचालन में विस्तार होने से इस रूट्स के यात्रियों को भी सुविधा होगी। यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : पुणे जंक्शन, लोनावाला, कल्याण जंक्शन, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन देवास जंक्शन और इंदौर जंक्शन। 

ट्रेन का शेड्यूल?

ट्रेन संख्‍या 09324 : इंदौर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 31 अगस्त, 2023 तक बहाल की जाती हैं। यह ट्रेन निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

ट्रेन संख्‍या 09323 : पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 1 सितंबर, 2023 तक बहाल की जाती हैं। यह ट्रेन निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment