गुजरात में बिगड़ेगा मौसम, वडोदरा, जूनागढ़ समेत 5 जिलों में रेड अलर्ट

न्यूज डेस्क: गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की रविवार को गुजरात में एकबार फिर से मौसम बिगड़ने वाला हैं। मौसम विभाग ने वडोदरा, जूनागढ़ समेत 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार आज वडोदरा, भावनगर, नवसारी, जूनागढ़ और वलसाड में भारी बारिश होने की संभावना हैं। इसके अलावे राज्य के अन्य कई जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती हैं। कुछ स्थान पर हल्की बारिश के भी आसार हैं।

बता दें की इस समय गुजरात में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया हैं। जिसके कारण राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही हैं। इससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन हो गए हैं। साथ ही साथ इससे लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। 

शनिवार को नवसारी, भावनगर, जूनागढ़ में अतिभारी बारिश हुयी हैं। जिससे शहर के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी गुजरात के इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना नजर आ रही हैं।

0 comments:

Post a Comment